फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History-sheeter injured in police encounter, three thieves absconding

Bijnor News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन चोर फरार

Wed, 27 Nov 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter injured in police encounter, three thieves absconding
बिजनौर, नांगलसोती। गांव बाखरपुर से पशुओं की चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। मुठभेड़ में आरोपी गांव भनेड़ा निवासी सुभान के बाएं पैर पर गोली लगी, जबकि उसके अन्य तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव बाखरपुर निवासी विजय सिंह की पशुशाला से रविवार की रात चोरों ने भैंस सहित दो पशु चोरी कर लिए थे। सोमवार की रात मुखबिर ने पुलिस को नांगल के आम के एक बाग में चोरी के पशु और चोर होने की सूचना दी। चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चोरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में किरतपुर थाना के गांव भनेड़ा निवासी सुभान उर्फ भूरा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर उसके तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

नांगल थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पशु चोर के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और दो पशु बरामद किए गए हैं। भनेड़ा निवासी सुभान हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ किरतपुर, नजीबाबाद, नांगल सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं। फरार चोरों में नगीना निवासी वसीम उर्फ चीची, नांगल के गांव दिनौड़ा निवासी शादक और भोला शामिल हैं। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed