{"_id":"63124787a2078b48d01c1caa","slug":"history-is-being-repeated-after-13-years-the-head-of-the-state-will-stay-at-night-bijnor-news-mrt6036008109","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल बाद दोहराया जा रहा इतिहास, रात को ठहरेंगे सूबे के मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल बाद दोहराया जा रहा इतिहास, रात को ठहरेंगे सूबे के मुखिया
विज्ञापन
बिजनौर। 13 साल के बाद इतिहास को फिर से दोहराया जा रहा है। सूबे के मुखिया सीएम योगी रात को बिजनौर में ही ठहरेंगे। आजादी से अब तक सीएम योगी दूसरे मुख्यमंत्री होंगे जोकि रात्रि प्रवास करेंगे। इनसे पहले साल 2009 में सीएम रहते हुए मायावती डाकबंगले में ठहर चुकी है, जोकि उस वक्त यहां रात्रि प्रवास के बाद अमरोहा के लिए रवाना हुई थी।
सीएम योगी आज शाम करीब चार बजे जिले में पहुंच जाएंगे। दो दिनों तक चलने वाले उनके दौरे में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम योगी रात्रि प्रवास किसी पांच सितारा होटल में नहीं बल्कि लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन करेंगे। अब सीएम का रात्रि प्रवास तय हुआ है, तो डाकबंगले के भी दिन बहुर गए हैं। डाक बंगले को सजा दिया गया है, रंग-रोंगन करते हुए नया लुक दे दिया गया है।
बता दें कि आजादी के बाद से अब तक बिजनौर के इतिहास में सीएम योगी दूसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो कि रात्रि प्रवास करेंगे। इनसे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती सीएम रहते हुए इस डाकबंगले में ठहर चुकी है। उस वक्त भी साज सज्जा की गई थी।
विज्ञापन
अब सीएम योगी के रात्रि विश्राम को देखते हुए डाकबंगले में दो दिनों से काम चल रहा है। तहसीलदार अनुराग दिनभर डेरा डाले रहे। डाकबंगले के सभी कक्षों में नये एसी लगाए गए हैं। सभी पर्दे बदल दिए गए हैं। सोफे के कवर बदले गए हैं। वहीं कुर्सियों को भी बदल दिया गया है। शौचालय में भी बदलाव किया गया है।
सीएम योगी ने तोड़ दिया था मिथक
बिजनौर को लेकर एक मिथक रहा है कि जो मुख्यमंत्री बिजनौर आया, उसकी सत्ता मेें फिर से वापसी नहीं हुई, लेकिन सीएम योगी ने इस मिथक को तोड़ दिया। सीएम योगी अब तक सात बार जिले में आ चुके हैं। सत्ता में भी उनकी दोबारा ताजपोशी हुई। कोटद्वार का पड़ोसी जनपद होने के नाते भी सीएम योगी का बिजनौर से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने पिछले कार्यकाल में भी तीन बार बिजनौर का दौरा किया। नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल मेें पिछले कार्यकाल में जनसभा के दौरान अपने पिता से भी सीएम योगी ने मुलाकात की थी।