फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindustan Petroleum Depot Amla will shift

हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो जल्द आंवला होगा शिफ्ट

Mon, 13 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hindustan Petroleum Depot Amla will shift
नजीबाबाद का हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डिपो। - फोटो : NAZIBABAD
हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो जल्द आंवला होगा शिफ्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो का संचालन जल्द नजीबाबाद से बंद हो जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो बरेली के आंवला डिपो से करेगा। नजीबाबाद में ढाई दशक पूर्व स्थापित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो को बंद किया जा रहा है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो नजीबाबाद को बरेली जनपद के आंवला डिपो में 31 जनवरी 2020 से पूर्व शिफ्ट किया जाएगा। आंवला से ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो की बिजनौर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र को पेट्रोलियम आपूर्ति की जाएगी। 1995 में नजीबाबाद की ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो की स्थापना की गई थी। इसी क्षेत्र में इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम डिपो स्थित हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड को तकनीकी कारणों से नजीबाबाद से आंवला के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। नजीबाबाद स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो से जनपद बिजनौर के अतिरिक्त सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा जनपदों के लिए पेट्रोलियम आपूर्ति की जाती है। उत्तराखंड के लंढौरा क्षेत्र को भी हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो नजीबाबाद से आपूर्ति दी जाती है। नजीबाबाद पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की करीब 100 टैंकरों के माध्य से पेट्रोलियम पदार्थ विभिन क्षेत्रों को भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर से आंवला बरेली की दूरी करीब 225 किलोमीटर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो को नजीबाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त टेंकर वाहन खर्च वहन करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार आंवला के बाद बीएस-6 पेट्रोलियम प्रोडक्ट जल्द ही बाजार में आने वाला है। इस प्रोडक्ट के अप्रैल माह से पूर्व बाजार में आने की संभावना है। प्रोडक्ट आते ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो मेरठ से बिजनौर तथा आसपास के जनपदों को पेट्रोलियम आपूर्ति उपलब्ध कराएगा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जल्द नजीबाबाद से हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो शिफ्ट होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed