{"_id":"6041258e8ebc3ed8321ab973","slug":"hindu-yuva-vahini-officials-resign-bijnor-news-mrt5283599139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
बिजनौर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज सहित सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरोप है कि भजनपुरा दिल्ली के कुछ लोगों ने 500 रुपये प्रति कार्यकर्ता के हिसाब से जमा कर लगभग ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली है। अब वे लोगों को इसकी सच्चाई के बारे में बताकर जागरूक करेंगे, जिससे कोई भी इनके झांसे में न आए।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास जी महाराज के अनुसार उन सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुमराह करते हुए बताया गया कि यह संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संरक्षित है और उन्होंने ही इसकी स्थापना की है। बताया कि उन्होंने जब इसके बारे में जांच की तो पता चला कि यह संगठन भजनपुरा दिल्ली से चलाया जा रहा है और पंजीकरण के नाम पर 500 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से उगाई की जा रही है।
इसी से आहत होकर प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास जी महाराज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेेत्रीय अध्यक्ष अंकुल चौधरी, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव अहलावत, क्षेत्रीय संयोजक विश्वजीत चौधरी, नकुल चौधरी मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष विपुल तोमर, मंडल मीडिया प्रभारी एकांत कौशिक, जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव राणा, जिला मंत्री पुनीत चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, मोनू कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।