{"_id":"593ee1ea1126f4c60b8b4e27","slug":"hindu-organizations-are-strict-for-the-recovery-of-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी के लिए हिंदू संगठनों के तेवर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी के लिए हिंदू संगठनों के तेवर सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में शिवालां कलां क्षेत्र के गांव सेला से एक सप्ताह पूर्व गैर समुदाय के युवक के साथ गई युवती के मामले में हिंदू संगठनों के तेवर सख्त हो गए हैं। सोमवार को रहटी जागीर गांव में हुई पंचायत में चेतावनी दी गई कि दो दिन में युवती की बरामदगी न हुई तो महापंचायत की जाएगी।
शिवाला कलां के गांव निवासी एक युवती एक सप्ताह पूर्व गांव के ही गैर समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने इस मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है। पुलिस अब तक युवती की बरामदगी नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर सोमवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव रहटी जागीर में बैठक बुलाई गई।
दोपहर करीब दो बजे हुई बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
बैठक में एक सप्ताह बीतने के बाद भी युवती की बरामदगी न होने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि दो दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो महापंचायत की जाएगी। बैठक में महापंचायत के लिए गांव सेह स्थित शिव मंदिर का स्थान तय किया गया है। बैठक के बाद सभी लोग एकत्र होकर शिवाला कलां थाने पहुंचे और एसओ का घेराव कर युवती की बरामदगी की मांग की। चांदपुर सीओ यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस युवती की बरामदगी का हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस, सुमित कुमार, विनय कुमार, विकास, अर्जुन चौधरी, राजवीर सिंह, सुमित राणा, सुभाष राणा, जितेंद्र सिंह राणा, विकास, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक ः रेहड़ । एक युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक का उसके घर पर आना जाना था। आरोप है कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। एसओ विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।