फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindu culture is the oldest culture in the world: Mahendra Kumar

हिंदू संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति : महेंद्र कुमार

Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hindu culture is the oldest culture in the world: Mahendra Kumar
धामपुर में आर एस एस के संघ शिक्षा वर्ग समापन के मौके पर मंचासीन क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार व
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन
विज्ञापन

- संगठन के क्षेत्र प्रचारक ने स्वयंसेवकों को किया संबोधित

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक जून से चल रहे 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदुओं में संस्कृति व राष्ट्र के प्रति गर्व के भाव पैदा करना ही आरएसएस का दायित्व है।जाति, मत, पंथों के भेद को भुलाकर हम सब एक हैं। यही भाव कार्यकर्ताओं को सिखाया जाता है।
नगर के विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन राष्ट्र है, हिंदू संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। आज भारत फिर से विश्व में सम्मान प्राप्त कर रहा है। हमारे योग को दुनिया ने स्वीकार किया है। स्वयंसेवक समाज को कमजोर करने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। भगवा ध्वज, सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान है। हमारे सभी शिक्षा संस्थान प्राचीन संस्कृति का बोध कराते हैं। वह चाहे सामाजिक समरसता, पर्यावरण, परिवार प्रबोधन का क्षेत्र हो या फिर गोवंश संरक्षण या धर्मांतरण हो।
विज्ञापन

वर्ग में 11 जिलों के 191 स्थानों से 277 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक विनीत, वर्ग व्यवस्था प्रमुख विपिन, जिला संघचालक रविंद्र सिंह, राज्यमंत्री गुलाब देवी, साध्वी प्राची, वर्ग प्रमुख अनिल, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, राजीव चौहान, कुंवर सर्वेश कुमार पूर्व सांसद, शीशराम रवि पूर्व सांसद, पूर्व राज्यमंत्री अशोक कटारिया, विधायक ओमकुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डाॅ. एनपी सिंह, सुमन त्यागी, कविता चौधरी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, डाॅ. आदित्य अग्रवाल, नीरज प्रताप, अरुण प्रताप चौधरी, अमित अग्रवाल, अनीता चौहान, रश्मि शर्मा रावल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, कामेश्वर राजपूत, महेंद्र धनौरिया, उदित जैन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दुर्गा सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed