फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hina was murdered by her lover

Bijnor News: प्रेमी ने की थी हिना की हत्या

Sun, 26 Oct 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hina was murdered by her lover
नगीना में पुलिस की पकड़ में हिना हत्या का आरोपी माजिद। स्रोत पुलिस
नगीना। नहटौर निवासी हिना पत्नी नजाकत की हत्या उसके प्रेमी माजिद ने की थी। पुलिस ने आरोपी माजिद को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि हिना उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रही थी। परेशान होकर उसने हिना को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे नगीना पुलिस को कोतवाली मार्ग पर हाईवे किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान नहटौर निवासी हिना पत्नी नजाकत के रूप में हुई। पति की तहरीर पर बिजनौर निवासी माजिद व चांदपुर निवासी सुल्तान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी माजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके हिना से करीब पांच साल से संबंध थे। अब वह उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रही थी। सीओ के अनुसार माजिद उसे कई बार रुपये दे भी चुका था। वह हिना की बार-बार रुपयों की डिमांड और फंसाने की धमकी देने से परेशान हो चुका था इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार बृहस्पतिवार की रात वह अपने दोस्त सुल्तान के साथ महिला के घर पहुंचा तथा दवाई दिलाने का बहाना बनाते हुए उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजिद ने पुलिस को बताया कि कार के अंदर ही रास्ते में चाकू से गला रेतकर उसने हिना की हत्या कर दी थी। साथी सुल्तान ने उसे नगीना में गांगन नदी के पुल के पास झाड़ियों में शव फेंकने को कहा। चूंकि सुल्तान की नगीना में रिश्तेदारी है, इसलिए माजिद को उसकी बात समझ में आ गई और उसने हिना के शव को नगीना में हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और दोनों वहां से चले गए।

सीओ ने बताया कि माजिद के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू व ऑल्टो कार बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी सुल्तान की भी शीघ्र गिरफ्तारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed