{"_id":"61bcd95ddc0941792367741f","slug":"himanshu-got-gold-in-1500-meters-race-dhampur-news-mrt5695360130","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में हिमांशु ने पाया गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में हिमांशु ने पाया गोल्ड
विज्ञापन
धामपुर आरएसएम डिग्री कॉलेज में ट्रॉफी जीतकर आने के बाद ट्रॉफी और मेडल दिखाते छात्र छात्राएं।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1500 मीटर दौड़ में हिमांशु ने पाया गोल्ड
धामपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में 12 से 15 दिसंबर 2021 तक संपन्न हुई चार दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में आरएसएम कॉलेज के खिलाड़ियाें ने पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप जीती। हिमांशु यादव ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया।
शुक्रवार को कालेज के खिलाड़ी क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जितेंद्र चौधरी, कोच डॉ. मनोज कुमार के साथ कॉलेज पहुंचे। जहां विजेता खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार व शिक्षकों ने विजेताओं की उपलब्धि पर मिठाई वितरित की।
कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ रवि धनकड़ ने बताया कि एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली के कैंपस में आयोजित इस प्रतियोगिता में आरएसएम कॉलेज धामपुर बिजनौर पुरुष टीम कुल 29 अंक जीत कर कुल प्रतियोगिता में भाग लेने आई 54 टीमों में प्रथम स्थान पर रही। जीतने वाले खिलाड़ियों में हिमांशु यादव 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड, 800 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंशित तोमर ने तीन किलोमीटर स्टेपल चेज में गोल्ड मेडल एवं 1500 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। निखिल कुमार ने पॉल वाल्ट में गोल्ड मेडल, निलेश चौहान ने 20 किलोमीटर वॉक चाल में कांस्य पदक, सत्यम शर्मा ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक एवं हिमांशु चौहान, मोहित चौहान, अंशु तोमर एवं सागर धनकड़ ने 400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला वर्ग में दीपाली चौधरी ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल एवं अर्चना मालवा ने लंबी कूद में कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए डॉ. वीके सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा रावल, डॉ. राजेश सिंह चौहान, डॉ. पूनम घई, डॉ. अलका राय, डॉ. चमन सिंह, डॉ. शोराज सिंह, डॉ. ओपी मौर्य, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ. रमाकांत, डॉ. भावना वत्सल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मदन पाल, डॉ. विनय दुआ, डॉ. आशीष कुमार मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने विजेताओं के प्रयास को सराहा।