{"_id":"61462a6e8ebc3e9d655edc4b","slug":"highway-closed-by-pouring-soil-people-upset-dhampur-news-mrt556853479","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी डालकर किया हाईवे बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी डालकर किया हाईवे बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
धामपुर में राजपूताना के पास मिट्टी डालकर बंद किए मार्ग से होकर गुजरते बाइक सवार
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी डालकर किया हाईवे बंद, लोग परेशान
धामपुर। धामपुर से शेरकोट जाने वाले हाईवे 74 को विभाग के अधिकारियों ने राजपूताना के पास मिट्टी का ढेर लगाकर बंद कर दिया। बताया गया कि विभाग की ओर से इस बदहाल मार्ग की मरम्मत का काम किया जा रहा है। मगर कार्य के धीमी गति चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से जल्द ही मार्ग की मरम्मत करा चालू कराने की मांग की है।
हाईवे प्राधिकरण द्वारा देहरादून से काशीपुर तक हाईवे 74 को फोरलेन बनाया जा रहा है। अधिकांश मार्ग पूरा हो गया है। कुछ दूरी तक मार्ग बन गया है। पर अभी कई स्थानों पर मार्ग के अधूरा होने से दिक्क्त आ रही है। हाईवे 74 जो धामपुर के बीच से होकर शेरकोट जा रहा था। वह मार्ग पर पूरी तरह से बदहाल हो चुका था। इस मार्ग से धामपुर से शेरकोट और शेरकोट से धामपुर आना लोगों के लिए मुश्किल का सबब बना था। इससे भी ज्यादा दिक्क्त यह हो रही है कि इस मार्ग को विभाग के अधिकारियों ने राजपूताना के पास से वहां पर बने करीब 30-35 फुट ऊंचे फोरलेन पर चढ़ाया गया है। लेकिन यह अभी कच्चा हे और यहां पर केवल मिट्टी ही पड़ी है।
विभाग की ओर से इस चढ़ान को पक्का नहीं किया गया है। जिससे धामपुर में आने के लिए लोगों को यहां पर और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। नगर के विजय कुमार, डा. बीके सिंह, करन सिंह, विशंभर सिंह, निखिल कुमार, विवेक कुमार का कहना है कि वह कई बार विभाग से चढ़ाई वाले मार्ग मजबूती के साथ पक्का तैयार कराने और धामपुर नगर के भीतर से राजपूताना मार्ग के सामने से नीचे की तरह होकर शेरकोट जा रहे मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की है। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वे विभाग के अधिकारियों से इस बाबत मीटिंग कर जल्द ही समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।