फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Highway caves in near Goyal Dharmkanta, risk of accident increases

Bijnor News: गोयल धर्मकांटे के पास धंसा हाईवे, हादसे का बढ़ा खतरा

Sun, 30 Aug 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Highway caves in near Goyal Dharmkanta, risk of accident increases
धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर गोयल धर्म कांटे के पास धंसा हाईवे 74 संवाद
धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज के पास गोयल धर्म कांटे के निकट शुक्रवार देर रात अचानक हाईवे धंस गया। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया पर दो दिन बाद भी किसी ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

नगर के दिनेश कुमार, विवेक कुमार आदि का कहना है कि धामपुर में नगर के बीच से कालागढ़ मार्ग गुजर रहा है। इस मार्ग पर आरएसएम कॉलेज के पास गोयल धर्म कांटे के निकट शुक्रवार से हाईवे धंसा पड़ा है। हाईवे में करीब दो फीट गहरा और करीब एक फीट चौड़ा गड्ढा बना है, जिसकी वजह से भारी वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हालांकि आसपास के लोगों ने धंसे हाईवे के चारों तरफ ईंट-पत्थर रख संकेत तो बना दिया है, लेकिन लोगों को फिर भी धोखा लग रहा है। कहीं ऐसा न हो कि भारी वाहन के उसके ऊपर से गुजरे और कोई बड़ा हादसा हो जाए। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्दी मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विभाग के अवर अभियंता अवनीश कुमार वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही मरम्मत कर मार्ग को पहले की तरह से सुचारू कर दिया जाएगा। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर मार्ग के धंसने का क्या कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed