{"_id":"6aef7753723d225ee30a1217","slug":"high-tension-lines-passing-over-112-council-schools-in-the-dhampur-division-have-been-shifted-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-194973-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर मंडल के 112 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हुई शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर मंडल के 112 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हुई शिफ्ट
विज्ञापन
-चार को और शिफ्ट करने का तेजी से चल रहा कार्य, 51 स्कूलों की और सूची मिलने के बाद चिह्नांकन शुरू
धामपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइनों को हटाने का कार्य तेज हो गया है। धामपुर विद्युत वितरण मंडल क्षेत्र के 116 प्राथमिक विद्यालयों में से 112 स्कूलों के ऊपर से लाइनें हटाई जा चुकी हैं। यह कार्य विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
शेष चार विद्यालयों में लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने अधिकारियों को यह कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगम का लगभग कार्य पूरा हो चुका है, जो बचा है उसे जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 51 और प्राथमिक विद्यालयों की सूची विद्युत निगम को सौंपी है। इन विद्यालयों का फिलहाल चिह्नांकन कराया जा रहा है। चिह्नांकन के बाद इन स्कूलों से भी हाईटेंशन लाइनें हटाने का काम शुरू होगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर सचिन कसाना ने जिले में 51 स्कूलों की अतिरिक्त सूची भेजी है। उन्होंने बताया कि सूची में मंडल में शामिल स्कूलों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद शिफ्टिंग करने का कार्य किया जाएगा। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में यह शिफ्टिंग प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।