फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High school, inter compartment exam after three days

Bijnor News: बिजनौर - हाईस्कूल, इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन दिन बाद

Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
High school, inter compartment exam after three days
- जीजीआईसी बिजनौर को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

- 900 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन दिन बाद है। जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 900 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा होती है। जबकि इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा होती है। दोनों परीक्षा 22 जुलाई को प्रस्तावित हैं। परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बिजनौर है। हाईस्कूल के 469 परीक्षार्थी तथा इंटर के 478 परीक्षार्थियों सहित दोनों परीक्षाओं में कुल 947 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक है। दूसरी शिफ्ट में इंटर की परीक्षा दोपहर बाद 02 बजे से शाम 05.15 बजे तक है। परीक्षा में बोर्ड परीक्षा के लिए तय नियम लागू होंगे। परीक्षार्थियों का सिटिंग प्लान उन्हीं कक्षों में होगा, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जाए। परीक्षार्थी कोई भी जानकारी संबंधित विद्यालय या डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed