फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Herd of elephants trampled the crop

साहूवाला रेंज में हाथियों का आतंक ,किसानों की सैकड़ों बीघा फसल रौंदकर नष्ट कर डाला

Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants trampled the crop
बिजनौर के हरेवली क्षेत्र के गांव भगौता के जंगल में हाथियों की ओर से रौंदी गई गन्ने की फसल - फोटो : DHAMPUR
हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता में हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल को रौंदकर कर नष्ट कर दिया। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने हाथियों को खदेड़ कर वनों में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

साहूवाला वन क्षेत्र से सटे शाहनगर कुराली, रामनगर गोसाई, सहारावाला, इनायतपुर, हरेवली, भगौता सहित गांव के जंगलों में हाथियों का आतंक है। भगौता निवासी शमशाद आलम का कहना है कि बृहस्पतिवार रात्रि हाथियों के झुंड ने महबूब आलम, मोहम्मद हारून, शमशाद आलम, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद आसिफ, मसकूर आलम, नूर आलम सहित दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। आरोप है कि वन विभाग ने सूचना के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों ने वन विभाग से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने, हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

बगैर खाई खुदे हाथियों का रुकना मुश्किल : रेंजर
साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी इरफान अंसारी का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण हाथियों को रोकना मुश्किल हो रहा है। सुरक्षा खाई के लिए शासन को भेजे प्रस्ताव का अभी तक कोई पैसा नहीं आया है। जिस कारण वन क्षेत्र के बाहर सुरक्षा खाई नहीं बन पाई। किसानों के सहयोग से हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed