फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Herd of elephants crushed the crop

हाथियों के झुंड ने खेतों में घुस कर गेहूं की फसल को उजाड़ा

Wed, 22 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Herd of elephants crushed the crop
गांव मीरापुर मोदीवाला में गेंहू के खेत में हाथियों के पैरों के निशान। - फोटो : DHAMPUR
हाथियों के झुंड ने खेतों में गेहूं की फसल को रौंदा
विज्ञापन

कादराबाद(बिजनौर)। गांव मीरापुर मोदीवाला में हाथियों के झुंड ने सोमवार रात किसानों की कई बीघा में लहलहाती गेहूं की फसल बर्बाद कर डाली। किसानों ने मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

किसान सुरजीत सिंह व ज्ञान सिंह, दलवीर सिंह, अमर जीत सिंह, रघुवीर सिंह, हरनाम सिंह का कहना कि सोमवार रात सुरजीत सिंह, ज्ञान सिंह के खेत में हाथियों के झुंड ने गेहूं की फसल को पैरों तले रौंद डाला। आए दिन हाथी व जंगली जानवर खेतों में घुसकर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भी हाथियों व जंगली जानवरों के झुंड ने कालागढ़ स्थित मयाल सिंह की फसल को बर्बाद कर दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों को कालागढ़ कार्बेट रिजर्व की सीमा पर तार बंदी करने की मांग की है। डीएफओ एम सेमारन का कहना है कि किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed