फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   helping hands come to bitiya

बिटिया की मदद के लिए आगे आए

Mon, 08 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
helping hands come to bitiya
जिंदगी के लिए जूझती रीना। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बिटिया रीना के उपचार के लिए सरकार के साथ ही अन्य लोग भी मदद को आगे आने लगे हैं। लोग बीमार बिटिया के सेहत में शीघ्र सुधार के लिए ईश्वर से दुआ कर रहे हैं। बाबा रहीम साध संगत डेरा सच्चा वालों ने 23 हजार रुपये और कॉलोनी वालों ने किशोरी के परिवार को दस हजार रुपये की मदद दी है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि बिटिया के उपचार कराने में यहां के लोग सक्षम हैं।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह की माली हालत ठीक नहीं है। राजपाल सिंह के दो बेटे और छह बेटियां हैं। दोनों बेटे शादी कर अलग रहते हैं। चार बेटियों में रीना सबसे छोटी है। सबसे बड़ी बेटी की कुछ साल पहले शादी की, लेकिन उसका दामाद अपनी पत्नी और एक बेटी को उनके ही घर छोड़ गया। राजपाल सिंह के मुताबिक उसकी बेटी रीना को दस जुलाई को बुखार आने पर प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। आराम नहीं होने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया।
विज्ञापन


बाद में जॉलीग्रांट ले गए। कुछ दिन वहां रखने के बाद आराम हुआ, तो उसे बिजनौर ले आए। उसकी तबीयत फिर खराब होने पर उसे बुद्धा हॉस्पिटल में यहां भर्ती कराया। रीना के बाबा राम रहीम साध संगत डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं। गुरु के अनुयायियों ने 23 हजार रुपये का चंदा एकत्र कर परिवार को दिया। मोहल्ले से भी दो बार में करीब दस हजार रुपये एकत्र कर परिवार को दिए गए। इसके बाद भी परिवार पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। हालांकि अखिल भारतीय कश्यप निषाद मोर्चा जिलाध्यक्ष व सपा के बिजनौर विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष लाल सिंह कश्यप ने रीना के परिवार वालों से मिलकर उसका कुशल क्षेम पूछा। जिलाधिकारी के प्रयास पर सरकार ने बिटिया के उपचार कराने का जिम्मा लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिटिया का खर्च सरकार उठाएगी। इस संबंध में दिशा निर्देश जिलाधिकारी को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed