{"_id":"69824b87fbdf20b0e509c86a","slug":"heavy-vehicles-will-be-banned-on-the-haridwar-najibabad-route-from-tomorrow-till-the-15th-bijnor-news-c-14-mrt1058-1098717-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कल से 15 तक हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहन होंगे प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कल से 15 तक हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहन होंगे प्रतिबंधित
विज्ञापन
बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा चुका है। डायवर्जन को लागू करने के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस के साथ समन्वय बनाने के क्रम में मंथन किया गया। तय हुआ कि तालमेल बनाकर काम किया जाएगा ताकि कांवड़ यात्रा और यातायात में कोई दिक्कत नहीं होने पाए। मंगलवार को बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें हरिद्वार, काशीपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर के पुलिस अफसर अफसर, थाना प्रभारी शामिल हुए।
एसपी अभिषेक झा ने कांवड़ यात्रा के लिए तैयार किए गए ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान को सभी के साथ साझा किया। एसपी ने कहा कि पड़ोसी जनपदों के सहयोग के बिना ट्रैफिक प्लान को सही से लागू करना संभव नहीं होगा। इसके सभी का सहयोग जरूरी होगा क्योंकि बिजनौर की तरफ आने जाने वाले भारी वाहनों को उन्हें भी अपनी अपनी सीमा में बैरियर लगाकर डायवर्ट करना होगा। जिससे बिजनौर में अचानक से वाहनों का बोझ नहीं बढ़ने पाए और सड़कों पर हल्के और मध्यम वाहन चलते रहें।
बता दें कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में शिवभक्त महाशिवरात्रि पर अपने अपने शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ लाते हैं। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए कुछ सड़कों पर वाहनों संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।