{"_id":"6689c417beb1e8cf4500e4e4","slug":"heavy-rain-fields-and-roads-are-flooded-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-126444-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झमाझम बारिश, खेत से सड़क तक जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झमाझम बारिश, खेत से सड़क तक जलमग्न
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। मगर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका ने नालों की सफाई का दावा किया, पर बारिश होते ही सड़कें जलमग्न हो गईं। खेत से लेकर सड़क तक सभी जगह जलभराव की स्थिति दिखाई दी। उधर, बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बारिश होकर करीब ढाई बजे रुकी। झमाझम बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। सिविल लाइन, नई बस्ती सहित कई मोहल्लों में भी जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सड़कों पर भरे गंदे पानी में निकलकर अपने घरों तक पहुंचे। कहने को तो नगरपालिका की ओर से नालों की सफाई कराई गई है। मगर, बारिश में जलमग्न हुई सड़कें कुछ और ही गवाही दे रही हैं। शनिवार को नगीना वेधशाला में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
-- --
बारिश होने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति-
शनिवार को बारिश होने से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि शहर में बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
-- --
गांवों और स्कूलों में भरा पानी-
स्योहारा क्षेत्र के गांव गैंडाजूड़ में बारिश होने के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। बारिश रुकने के बाद सड़कों से पानी कम हुआ। उधर, बारिश होने से गांव राजा रामपुर के प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया। यही नहीं स्कूल जाने वाले रास्ते में जलभराव व कीचड़ होने से छात्र व ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। गत वर्ष भी भारी बारिश होने से विद्यालय में पानी भरा रहा।
-- --
बारिश में थमे वाहनों के पहिए-
दोपहर में झमाझम बारिश होने से वाहनों के पहिए थम गए। जो जहां था, वहीं रुक गया। बाइक सवार, पैदल जाने वाले राहगीर बारिश रुकने का इंतजार करते करे। बारिश रुकने के बाद ही अपनी मंजिल तक पहुंचे। जबकि चार पहिया वाहन धीमी गति से आगे बढ़े।
-- --
बाजारों में भी कम पहुंचे ग्राहक-
शनिवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिसे देख लोग तेज बारिश की संभावना जता रहे थे। इसके बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। बारिश होने से बाजारों में ग्राहक कम नजर आए। जिससे बारिश का असर बाजार में भी दिखाई दिया।
-- --
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
30 जून- 34.6- 23.7
01 जुलाई- 35- 26
02 जुलाई- 35- 26.4
03 जुलाई- 29.8- 24.2
04 जुलाई- 34- 23.6
05 जुलाई- 28.8- 26.6
06 जुलाई- 26.8- 24.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।