फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain disrupted life in Kalagarh

कालागढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain disrupted life in Kalagarh
कालागढ़ में शनिवार रात्रि से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते शिवालिक पर्वतमाला व टाइगर रिजर्व वनों से मौसमी नदियों में पानी का प्रवाह प्रचंड गति से चला। सूखासोत नदी में आए पानी ने केंद्रीय कालोनी में सोत की ढांग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। नदी किनारे पर रामगंगा बांध परियोजना की सिंचाई विभाग की केंद्रीय कॉलोनी में खाली पड़े अनेक मकानों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

कालागढ़ में देर रात्रि से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। किसानों ने बारिश को गन्ने व धान की फसल के लिए लाभदायक बताया है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि से दोपहर दो बजे तक बांध क्षेत्र में क्षेत्र में 76 मिमी पानी बरसा है। रविवार की दोपहर रामगंगा बांध का जलस्तर 343.770 मीटर पहुंच गया था। क्षेत्र में बारिश जारी है, मौसम सुहाना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed