फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain accompanied by storm, increased cold

Bijnor News: बिजनौर/अफजलगढ़ - आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड

Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by storm, increased cold
बिजनौर में बृहस्पतिवार की शाम को हुई बारिश से ​गुजरते वाहन
- आंधी चलने से सड़कों पर गिरे पेड़, मार्ग हुआ बाधित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/अफजलगढ़। भले ही पूरे दिन आसमान में तेज धूप खिली हो। मगर शाम होते ही जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। देर शाम आंधी के साथ झमाझम तेज बारिश शुरू हुई। बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई। वहीं, दूसरी ओर आंधी चलने से जगह-जगह पेड़ टूट गए। जिससे यातायात भी बाधित हुआ।
मौसम विभाग आने वाले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जता रहा है। बृहस्पतिवार को शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए थे। पहले तो शाम पांच बजे सेे हल्की-हल्की हवा चलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद हवा की रफ्तार तेज होती चली गई। कुछ देर में ही हवा आंधी में बदल गई। इसके बाद बिजली की गर्जना के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। शाम सात बजे के बाद तेज बारिश हुई। बारिश होने से वाहनों के पहिए भी थम गए। दिन में कड़क धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर अफजलगढ़ के गांव कासमपुरगढ़ी में बस स्टैंड पर आंधी चलने से पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से काफी समय मार्ग बाधित रहा। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। करीब आधा घंटा बाद पेड़ हटाकर मार्ग सुचारू कराया गया। ठंडी हवा और बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed