{"_id":"69b1b3919be59496b50619cd","slug":"heavy-fog-in-the-morning-in-march-people-were-surprised-by-the-weather-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-174285-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मार्च में सुबह भयंकर कोहरा, मौसम देख लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मार्च में सुबह भयंकर कोहरा, मौसम देख लोग हैरान
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार की सुबह छाए कोहरे में लगा जाम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बिजनौर। मार्च माह में जहां आमतौर पर मौसम साफ रहने लगता है, वहीं बुधवार सुबह जिले में घने कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया। सुबह करीब नौ बजे तक सड़कों पर भयंकर कोहरा छाया रहा। कोहरे की घनत्व इतनी अधिक थी कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।
कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता काफी कम रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहरे के बावजूद मौसम में ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। इससे सुबह कोहरा और दिन में गर्मी का अजीब मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सुबह कोहरा और दिन में गर्मी जैसी स्थिति बन रही है।
नगीना स्थित अनुसंधान केंद्र के अनुसार बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। गत सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गत रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
धामपुर। मार्च के दूसरे सप्ताह में भी मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को क्षेत्र में सवेरे से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। घने कोहरे के दौरान स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समय नगर के ज्यादातर निजी स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं संचालित हैं। नगर के रविंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल सिंह आदि का कहना है कि होली के बाद मौसम गर्म होना शुरू हो जाता है, लेकिन इस वर्ष मौसम अचानक बदल रहा है। संवाद