फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy damage to the crop due to rain, demand for compensation raised

क्षेत्र में भारी वर्षा से फसलें प्रभावित, किसान परेशान

Tue, 11 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage to the crop due to rain, demand for compensation raised
बारिश से फसल को भारी नुकसान, उठाई मुआवजे की मांग
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। मूसलाधार वर्षा से धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचने पर किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से धान की फसल को अधिक नुकसान पहुंचने से किसान परेशान हैं। तेज वर्षा और हवा से बड़े पैमाने पर धान की फसल गिर गई और जल भराव से पानी में डूब गई। बौरेकी निवासी किसान सुधीर कुमार, लियाकत अली का कहना है कि एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही वर्षा से पहले ही धान की फसल प्रभावित थी। रविवार को हुई मूसलाधार वर्षा से बड़े पैमाने पर धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जलालाबाद क्षेत्र में साजिद शेख, मुख्तार राईन, मो.नासिर, सीताराम सहित कई किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई। मंडावली, भागूवाला, नांगलसोती, बीरूवाला, मथुरापुरमोर सहित कई क्षेत्रों में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह, महेंद्र सिंह, बाबूराम तोमर, बाबूराम तालान ने प्रशासन से भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा से धान सहित कई फसलों के प्रभावित होने की सूचनाएं मिली हैं। राजस्व कर्मचारियों को सर्वे कर उनसे रिपोर्ट मांगी गई है।
- विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed