{"_id":"62a0e46d5ff6e7675c4cd225","slug":"heat-wave-feeling-less-hungry-increasing-headache-bijnor-news-mrt592098566","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू का प्रकोप... भूख लग रही कम, बढ़ रहा सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू का प्रकोप... भूख लग रही कम, बढ़ रहा सिरदर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लू का प्रकोप... भूख लग रही कम, बढ़ रहा सिरदर्द
बिजनौर। गर्मी का कहर जारी है। अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जिला अस्पताल में लू लगने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही लू लगने की वजह से ज्यादातर मरीजों को सिर में दर्द और भूख कम लगने जैसी समस्या आ रही है। जिला अस्पताल में गर्मी से ग्रसित मरीजों की संख्या करीब 35 से 40 प्रतिशत है।
जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार के करीब की ओपीडी हो रही है। जिसमें 35 प्रतिशत के आसपास मरीज गर्मी से बीमार आ रहे हैं। गर्मी से ग्रसित मरीजों में से भी ज्यादातर में सिर दर्द और भूख कम लगने जैसी समस्या दिखाई दे रही हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि लू लगने के बाद मरीजों को बेचैनी, चिड़चिड़ापन, नींद न आना, भूख कम लगना, उल्टी, दस्त की समस्या दिखाई दे रही है। इसके साथ ही दस्त वाले मरीजों में बाजार का खाना, शादी समारोह के भोजन खाने से दिक्कत बढ़ रही है। जिसकी वजह से मरीजों को पेट में दर्द, पेट में मरोड़ होना, अपच की परेशानी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बच्चों में भी डायरिया की समस्या बढ़ रही है। इन दिनों ओपीडी में लू लगने वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। जितना हो सके, धूप में कम निकलें।
गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान
धूप में बाहर निकलते समय सिर को ढककर निकलें
खाने में दाल, हरी सब्जी और सलाद का सेवन करें
नारियल पानी, नींबू पानी, शिकंजी, लस्सी का सेवन करें
समय-समय ओआरएस का सेवन करते रहें
फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री बच्चों को न खिलाएं
तला, भुना और बाहर का खाना न खाएं