फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   heat of controversy over Samrat Mihir Bhoj reached Bijnor, Gurjar community expressed protest against poster

UP: बिजनौर तक पहुंची सम्राट मिहिर भोज के विवाद की आंच, गुर्जर समाज ने पोस्टर लगाने पर जताया विरोध

Wed, 25 Oct 2023 07:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी आंच अब बिजनौर तक पहुंच गई है। जनपद में राजपूत करणी सेना ने यूनिपोल पर पृथ्वीराज चौहान के संग मिहिर भोज का पोस्टर  लगाया जिसका गुर्जर समाज ने विरोध कर दिया।

विज्ञापन
heat of controversy over Samrat Mihir Bhoj reached Bijnor, Gurjar community expressed protest against poster
सम्राट मिहिर भोज

विस्तार

सम्राट मिहिर भोज को लेकर उपजे विवाद की आंच अब बिजनौर तक आ पहुंची है। दरअसल शिवालाकलां में राजपूत करणी सेना ने सम्राट मिहिर भोज का पोस्टर एक यूनिपोल पर लगा दिया। पोस्टर पर मिहिर भोज के संग पृथ्वीराज चौहान का फोटो भी लगा है। जिसे लेकर गुर्जर समाज से विरोध जताया और पोस्टर हटाने की मांग उठाई जबकि राजपूत समाज के लोग यूनिपोल के पास ही डटे रहे।  

विज्ञापन


बुधवार को नूरपुर अमरोहा मार्ग पर शिवाला कलां में सड़क किनारे एक यूनिपोल पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से एक पोस्टर लगा दिया गया। पोस्टर पर एक तरफ सम्राट मिहिर भोज तो दूसरी ओर पृथ्वीराज का फोटो लगा हुआ है। पोस्टर के नीचे लिखा हुआ कि राजपूतों के गढ़ शिवालाकलां में आपका स्वागत है।

विज्ञापन

यह पोस्टर लगने की सूचना पर गुर्जर समाज विरोध में उतर आया। गांव मुराहट के ग्राम प्रधान पति पवन कुमार फौजी के नेतृत्व में  बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग यूनिपोल के पास आ गए। जिन्होंने बोर्ड को हटाने के लिए विरोध किया। वहीं करणी सेना के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोग भी यूनिपोल के पास जमा हो गए।

इन्होंने यूनिपोल के पास ही दरी बिछा ली और बैठ गए जो बोर्ड लगा रखने के पक्षधर रहे। उधर गुर्जर समाज के लोग इसके बाद थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। विवाद की खबर मिलते ही सीओ चांदपुर सर्वम कुमार मय पुलिस फोर्स के संग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि शाम तक मामला सुलझ नहीं सका। समाज सेवी भारत सिंह के नेतृत्व में करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अजीत राणा, मंडल अध्यक्ष रशित चौहान, जिला अध्यक्ष दीपक राजपूत पुष्पेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड को लगा रहने के लिए दरी बिछा कर बैठ गए।

सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि जिस यूनिपोल पर पोस्टर लगा हुआ है, वह लोक निर्माण विभाग की जमीन है, ऐसे में लोनिवि और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। हालांकि विरोध सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed