फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hearing date set after lockdown

लॉक डाउन के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित

Mon, 18 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Hearing date set after lockdown
लॉकडाउन के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला जज जयश्री आहुजा ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाए जाने के बाद जनपद की विभिन्न अदालतों में सुनवाई के लिए लगे सिविल एवं क्रिमिनल वादों की सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की है।
जिला जज के अनुुसार क्रिमिनल वादों में 18 मई के वादों की अगली सुनवाई आठ जून, 19 मई के वादों की नौ जून, 20 मई के दस जून, 21 मई के 11 जून, 22 मई के 12 जून, 26 मई के 15 जून, 27 मई के 16 जून, 28 मई के 17 जून, 29 मई के 18 जून तथा 30 मई के वाद 19 जून को सुने जाएंगे। सिविल वादों में 18 मई के वादों की सुनवाई आठ जुलाई, 19 मई के वादों की नौ जुलाई, 20 मई के दस जुलाई, 21 मई के 13 जुलाई, 22 मई के 14 जुलाई, 26 मई के 15 जुलाई, 27 मई के 16 जुलाई, 28 मई के 17 जुलाई, 29 मई के 18 जुलाई व 30 मई के वादों की सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

रिमांड व जमानत कार्य पर होगी सुनवाई
बिजनौर। बिजनौर सीजेएम दिलीप सचान के अनुसार 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि में रिमांड एवं उससे संबंधित जमानत कार्य 18, 25 व 26 मई को एसीजेएम रचना सिंह, 19, 20, 27 व 28 मई को सिविल जज चांदपुर निपेंद्र कुमार, 23, 24 व 31 मई को अपर सिविल जज जेडी अंकिता धामा तथा 21, 22, 29 व 30 मई को सीजेएम दिलीप सचान देखेंगे। रिमांड कार्य जजी स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed