फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Healthy patients sent to home from ambulance

एंबुलेंस से अपने घरों को रवाना किये गए नेगेटिव आए सभी मरीज

Fri, 01 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Healthy patients sent to home from ambulance
हल्दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले सीएमओ के साथ कोरोना यो? - फोटो : BIJNOR
एंबुलेंस से घरों को रवाना किए गए स्वस्थ्य हुए मरीज
विज्ञापन

हल्दौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कोरोना पॉजिटिव सभी 27 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से उनके घरों को लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों को गुलाब के फूल देकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। साथ ही इन सभी से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ इन मरीजों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव कुमार त्यागी, सीएमओ विजय कुमार यादव आदि अफसर अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में पहुंचे और तीसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन सभी को कोरोना मुक्त घोषित करते हुए 108 एंबुलेंस से इनके घरों को भिजवाया। इस दौरान वहां पर हर कोई उत्साहित दिख रहा था। सभी ने कोरोना से जंग जीतने वाले इन मरीजों का अपने अपने ढंग से स्वागत किया। किसी ने तालियां बजाकर तो किसी ने गुलाब के फूल देकर उनका भव्य स्वागत करते हुए विदाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि 13 अप्रैल को जिले में सबसे पहला कोरोना संक्रमित मरीज स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में मिला था। इसके बाद से संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता गया और इनकी संख्या अब 29 पर पहुंच गई थी। इनमें से जनपद बिजनौर के 18 मरीजों को हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया था। शेष 11 में से दो मेरठ मेडिकल कॉलेज, दो मुरादाबाद और सात संभल के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। जिला प्रशासन ने फिलहाल हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ही कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों के लिए आरक्षित कर रखा है। सीएमओ ने बताया कि अब हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव कुमार त्यागी, सीएमओ विजय कुमार यादव, कोरोना के नोडल अधिकारी पीआर नायर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मदनपाल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक कांतिप्रसाद शर्मा, कोरोना वायरस प्रभारी बृजपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, घर भेजे गए
नगीना। लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन किए गए 36 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने सभी को उनके घरों को भेज दिया। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि प्रशासन द्वारा नगीना व आसपास के रहने वाले 36 कोरोना संदिग्ध मरीजों को लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन कराया गया था। क्वांरटीन किए गए सभी मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार की शाम सभी को उनके घर तक पहुंचाया गया। बताया कि एलआरएस महिला महाविद्यालय के मरीजों से मुक्त जाने के बाद पूरे महाविद्यालय को पालिका के कर्मचारियों द्वारा सेनीटाइज कराया गया। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की सभी क्वांरटीन सेंटर से मुक्त किए गए मरीजों को घर में 14 दिन के लिए क्वांरटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को 14 दिन की खाद्य सामग्री व शाम के लिए भोजन व फल भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, मदन पाल सिंह, रोहित कुमार भी मौजूद रहे।

थाने पहुंचे दरोगा नन्हे सिंह का हुआ भव्य स्वागत
फोटो-30
नहटौर। नहटौर थाने के संक्रमित दरोगा की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने इसे हिम्मत और साहस का नतीजा बताया। नहटौर थाने में तैनात दरोगा नन्हे सिंह चौहान को कोरोना संक्रमित होने पर मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोबारा कराई गई रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नहटौर थाने पहुंचने पर सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। उन्हें कुछ दिनों के लिए थाने में ही क्वारंटीन किया गया है।

हल्दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना से मुक्त मरीजों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वाग?

हल्दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना से मुक्त मरीजों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वाग?- फोटो : BIJNOR

हल्दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना से मुक्त मरीजों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वाग?

हल्दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना से मुक्त मरीजों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वाग?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed