फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health team reached village Nangal Jat

गांव नांगल जट में पहुंची और राजस्व और स्वास्थ्य टीम

Thu, 27 May 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health team reached village Nangal Jat
गांव नांगल जट में पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन

हल्दौर। गांव नांगल जट में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान निगरानी समिति की बैठक लेकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मरीजों की खोज कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गांव नांगलजट में लगभग 45 दिन में करीब 15 लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो गई थी। बुधवार को अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मदनपाल सिंह एवं न्याय पंचायत चांदा नंगली के नोडल अधिकारी पंकज कुमार गांव नांगलजट पहुंचे और गांव में पंचायत भवन पर निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने निगरानी समिति की आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी को विशेष सर्वे अभियान चलाकर डोर टू डोर जाकर अभियान में तेजी लाने और बीमार रोगियों को दवाई वितरण करने तथा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान रेखा देवी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी हेमेंद्र सिंह को गांव में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांव और कोरोना प्रभावित इलाकों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने, कोरोना कर्फ्यू का पालन करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, खांसी, नजला, जुकाम, बुखार आदि बीमारी की सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की है। डॉ. मदनपाल सिंह ने बताया कि गांव में जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें हार्ट अटैक, किडनी में समस्या एवं सामान्य मौत हुई है। उन्होंने बताया कि करीब 126 लोगों के कोरोना की जांच के दौरान सभी को रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस अवसर पर ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed