{"_id":"60a404688ebc3e8dbe5c4513","slug":"health-team-reached-sleepy-village-bijnor-news-mrt538890593","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींदडू़ गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींदडू़ गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
नींदडू़ गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम
नींदडू़। अमर उजाला में प्रकाशित नींदडू़ में मृतकों की संख्या हुई 56 समाचार का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव में पहुंची। टीम ने 16 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए और 47 बीमार व्यक्तियों को आवश्यक दवाइयां दीं। उन्होंने लोगों से बुखार व अन्य रोग की जांच के लिए धामपुर के पीएचसी आने का आग्रह किया।
टीम में शामिल डॉ. राहुल देव, सुपरवाइजर धर्मपाल सिंह, टीकम सिंह एवं एलटी देवेश कौशिक ने हेल्थ एंड वेलनेस केयर सेंटर पर प्रधान से बात की तथा ग्रामीणों को बुलाया। स्वास्थ्य टीम ने 16 व्यक्तियों का कोविड टेस्ट किया। सभी टेस्ट निगेटिव पाए गए। इनके अलावा विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 47 लोगों को दवाई दी गई।
प्राथमिक हेल्थ सेंटर धामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि नींदडू़ में होने वाली मौतों के कारणों का पता लगाया गया। इनमें ज्यादातर मौत कैंसर, क्षय व सांस रोग आदि के चलते हुई हैं। कोविड टेस्ट नहीं होने के कारण मृत्यु का कारण कोरोना को नहीं माना जा सकता है, ये मौत बुखार से ही मानी जाएंगी। स्वास्थ्य टीम ने खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत वाले रोगियों को जांच के लिए पीएचसी धामपुर पहुंचकर जांच कराने को कहा। उन्होंने लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।