{"_id":"6362b4720cc74f2d6344146d","slug":"health-department-team-sealed-the-clinic-bijnor-news-mrt6119331180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया अवैध क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया अवैध क्लीनिक सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्लीनिक सील
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने को लेकर सतर्क हो गया है। क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। नगीना के क्षेत्र में अवैध चल रहे क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगीना क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम गांव धर्मशानंगली में अवैध चल रहे क्लीनिक पर पहुंची। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्लीनिक पर तैनात चिकित्सक से कागज दिखाने को कहा। इस पर चिकित्सक ने कोई जवाब नहीं दिया। क्लीनिक पर तैनात चिकित्सक निशा सैनी जीएनएम का कोर्स कर रही है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि आगे भी अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
खारी में एक क्लीनिक सील, तीन को नोटिस
मंगलवार को बिजनौर तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र ने खारी में एक क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए सील किया। क्लीनिक से प्रतिबंधित नैनड्रोलिन इंजेक्शन मिला है। यह एक तरह का स्टेरॉयड है। जो टीबी, एचआईवी के मरीजों को कमजोरी होने पर दिया जाता है। इस इंजेक्शन को सिर्फ विशेषज्ञ ही लिख सकते हैं। इसके अलावा खारी में ही तीन अन्य क्लीनिकों को नोटिस दिया गया है। हालांकि टीम को देखते ही उनके तीनों क्लीनिक के संचालक भाग गए थे। जिसके चलते उन्हें नोटिस दिया गया है।