फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health Department team examined patients

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच की

Wed, 19 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health Department team examined patients
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच की
विज्ञापन

नींदडू़। स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे दिन भी नींदडू़ के सेंटर पर पहुंची। टीम ने 20 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी। 12 व्यक्तियों की कोरोना की जांच की गई। मौसम खराब होने के कारण सेंटर पर अपेक्षा के अनुरूप रोगी नहीं पहुंच सके। बृहस्पतिवार को पुन: टीम नींदडू़ में कार्य करेगी।
बुधवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम नींदडू़ के हेल्थ एंड वेलनेस केयर सेंटर पर पहुंची। निगरानी समिति में शामिल आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से उपकेंद्र पर पहुंचकर अपनी जांच कराने एवं नि:शुल्क दवाई लेने को कहा। मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से भी एलान कराया गया। लेकिन मौसम खराब होने पर कम लोग अपनी जांच कराने के लिए पहुंचे। डा. सुशील कुमार, सुपरवाइजर धर्मपाल सिंह, एलटी देवेश कौशिक व सुदेश कुमार ने 12 व्यक्तियों का कोविड टेस्ट किया। सभी टेस्ट नेगेटिव आए। इनके अलावा विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 20 लोगों को मुफ्त दवाई दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत वाले रोगियों को जांच के लिए पीएचसी धामपुर पहुंचकर जांच कराने को कहा। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर सर्वे किया तथा मरीजों को दवाई उपलब्ध कराई। पीएचसी धामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण जांच एवं कोविड टेस्ट के लिए उपकेंद्र पर अधिक नहीं पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुन: टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है। डा. शर्मा ने लोगों से जांच कराने तथा कोविड-19 से सुरक्षा के टीके लगवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed