UP: स्वास्थ्य विभाग का छापा, जिले में सील किए दो नर्सिंग होम, संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Bijnor News : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिले में छापामारी की। टीम ने जिले में दो नर्सिंग होम सील किए और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नर्सिंग होम सील कर दिए। शिकायतों के आधार पर अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। उधर, औषधि निरीक्षक ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामारी की।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार, सोमवार को जिले में दो नर्सिंग होम सील किए गए। नोडल अधिकारी देवीदास ने बताया कि मुरादाबाद-स्योहारा रोड स्थित नेशनल हॉस्पिटल में आठ सितंबर को स्योहारा के गांव माहपुरा निवासी रितु पत्नी अतुल भर्ती हो गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल को सील कर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
वहीं, दूसरी ओर नहटौर में झालू रोड स्थित अंबे ग्रुप से संचालित संजीवनी नर्सिंग होम को भी सील कर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। संजीवनी नर्सिंग होम में गांव जलालपुर निवासी उमा पुत्री मिश्राम सिंह को छह सितंबर को भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन उसे ऋषिकेश एम्स ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इस मौके पर विजय कुमार, अवनीश कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद
बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर की छापामारी
नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर में संचालित साहिद मेडिकल स्टोर पिछले दो माह से बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था। जिसकी शिकायत मोहल्ले के ही मोहम्मद साहिब पुत्र मोहम्मद फईम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। सोमवार को जांच करने पहुंचे औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर स्वामी आकिल अंसारी से लाइसेंस दिखाने को कहा। मगर वह कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके बाद औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 हजार रुपये की दवाई बरामद की। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। इस मौके पर भगीरथ सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या