फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   head teacher died due to electrocution in bijnor

बिजनौर में मुख्य अध्यापक की करंट लगने से जान गई

Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
head teacher died due to electrocution in bijnor
चांदपुर में करंट से मरने वाले शिक्षक कौशल का फाइल फोटो - फोटो : BIJNOR
बिजनौर में मुख्य अध्यापक की करंट लगने से जान गई
विज्ञापन

चांदपुर। प्राथमिक विद्यालय मीरापुर परिसर में खड़े हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर मुख्य अध्यापक कौशल कुमार की मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में सहायक अध्यापक जौनी कुमार भी झुलस गए। कौशल कुमार मूल रूप से मेरठ के कंकरखेड़ा और जौनी कुमार मेरठ के मवाना कसबे के रहने वाले हैं।
मध्यावकाश के समय हो सकता था बड़ा हादसा
चांदपुर। प्राथमिक विद्यालय मीरापुर में करंट की चपेट में आने से मुख्य अध्यापक की मौत हो गई। मुख्य अध्यापक को बचाने पहुंचे सहायक अध्यापक झुलस गये। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बच्चे अपनी अपनी कक्षाओं में पढ़ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार यदि कौशल कुमार लघुशंका के लिए नहीं जाते, तो मध्यावकाश में जब बच्चे कक्षाओं से बाहर निकलते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि नियमों को अनदेखा कर स्कूल के भीतर ही हाइटेंशन लाइन के दो खंभे लगा दिए गए। जबकि इस विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के छोटे छोटे बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर में नियमानुसार सुरक्षा की दृष्टि से यह खंभे नहीं लग सकते हैं। लेकिन आज तक भी तमाम अधिकारी यहां आए और निरीक्षण करके गए, लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया और विद्युत विभाग भी इस तरफ से उदासीन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणोें की मानें तो मुख्य अध्यापक के साथ हुआ हादसा और भी बड़ा हो सकता था। क्योंकि वह अकेले ही लघुशंका के लिए गए थे और आसपास कोई नहीं था। इस हादसे के बाद सभी सचेत हो गए। लेकिन यदि मध्यावकाश में प्रतिदिन की तरह स्कूल के बच्चे अपनी अपनी कक्षाओं से बाहर आकर इस जगह पर एकत्र होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल परिसर से इन खंभों को बाहर करने की मांग की है।
एक ही स्कूल में कार्यरत थे पति-पत्नी
करंट लगने से मृतक मुख्य अध्यापक कौशल कुमार सैनी मूल रूप से न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा के निवासी थे। वह सात साल से इस विद्यालय में कार्यरत थे और उनकी पत्नी सारिका भी इसी विद्यालय में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। दोनों के एक छह माह की बेटी है। जिस समय हादसा हुआ, सारिका अपनी कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। वहीं कौशल को बचाने आए सहायक अध्यापक जौनी कुमार भी मूल रूप से मेरठ के मवाना कसबे के रहने वाले हैं। उनके परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेरठ ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सारिका ने कराई रिपोर्ट दर्ज
मृत मुख्य अध्यापक की पत्नी सारिका ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी और घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्कूलों के शिक्षक भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी शिक्षकों ने इस मामले में विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई के साथ मृत शिक्षक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग उठाई है। सहायक अध्यापक को सीएचसी स्याऊ से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

चांदपुर में करंट लगने से अध्यापक की मौत के बाद थाने पर एकत्र शिक्षक।

चांदपुर में करंट लगने से अध्यापक की मौत के बाद थाने पर एकत्र शिक्षक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed