{"_id":"58b080144f1c1b0511b246f2","slug":"he-died-of-disease-and-starvation-cubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी और भूख से शावक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी और भूख से शावक ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में मां से बिछड़े तेंदुए के आठ महीने के शावक ने बीमारी और भूख से दम तोड़ दिया। शावक का शव बरसीम के खेत में पड़ा मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने शावक का पोस्टमार्टम कराया तो मौत की वजह पता चली। शावक हैमोरहैजिक गैस्ट्रोएंट्राइटी रोग से पीड़ित था। गांव मोहनपुरचांदा नंगली से खेड़ा मार्ग पर गांव नांगलजट निवासी किसान जोगेंद्र सिंह का बरसीम का खेत है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छोटे सिंह का बेटा प्रशांत कुमार खेत पर पहुंचा तो उसे तेंदुए के मादा शावक का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे रेंजर मदनपाल सिंह ने टीम के साथ खेत का मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम में पेट खाली था। शावक हैमोरहैजिक गेस्ट्रोएंट्राइटी बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन