फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He committed suicide by hanging himself; his wife was staying at her parents' house due to a dispute.

Bijnor News: फंदा लगाकर की आत्महत्या, विवाद के चलते पत्नी रह रही थी मायके

Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
He committed suicide by hanging himself; his wife was staying at her parents' house due to a dispute.
नींदड़ू। मोहम्मद अलीपुर भिक्कन की दलित बस्ती में बबलू (46) पुत्र कन्हैया ने पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि वह नशे का आदी था। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बबलू के नशे का आदी होने के कारण उसकी पत्नी चंदकला से अकसर तकरार रहती थी। वह कई महीने से अपने बेटे लखन (14) के साथ मायके में रह रही थी। मंगलवार की रात बबलू रोजाना की भांति कमरे में सोया था, जबकि मां ब्रह्मवती बाहर बरामदे में लेटी थी। बुधवार की सवेरे करीब साढ़े छह बजे जब ब्रह्मवती उठी, तो उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजे के पीछे लोहे की कोठी और गैस सिलिंडर लगा होने के कारण खुल नहीं रहा था। मां ने इसकी सूचना अपने अन्य बेटों को दी। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला, तो बबलू का शव रस्सी के सहारे छत के पंखे से लटका था।
विज्ञापन

बबलू के परिजनों ने शव को नीचे उतारा तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बबलू नशे का आदी था और वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन, बबलू के भाई अशोक, मिथुन और मायके से लौटी पत्नी चंद्रकला एवं पुत्र लखन आदि की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को परिवार को सौंप दिया गया। बबलू की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed