{"_id":"5e9494548ebc3e772431c1e2","slug":"have-to-wait-for-500-rupees-in-strong-sunlight-nazibabad-news-mrt4776165173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप में करना होता है 500 रुपये के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप में करना होता है 500 रुपये के लिए इंतजार
विज्ञापन

नजीबाबाद। बैंकों में जनधन खातों से नकदी निकालने के लिए खाते धारकों को तेज धूप में घंटों खड़े होना पड़ रहा है। बैंकों के सामने धूप से बचने का कोई इंतजाम नहीं है। लॉक डाउन के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को बैंकों से नकदी निकालने के लिए मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। जनधन खातों में आए पांच सौ रुपये निकालने के लिए सुबह से ही खाता धारक बैंक पहुंचने शुरू हो जाते हैं। ओरियंटल बैंक, स्टटे बैंक मालगोदाम शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बैंकों के मुख्य द्वार पर धूूप से बचने की कोई व्यवस्था नहीं है।
बचत खाता धारकों के लिए बढ़ी परेशानी
जनधन खातों से नकदी निकालने के लिए उमड़ रही भीड़ बचत खाता धारकों और कारोबारियों के लिए समस्या बन गई है। भुगतान के लिए ऐसे खाता धारकों को जनधन खाता धारकों के बीच लाइन में लगकर भुगतान लेने का इंतजार करना पड़ता है।