फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hats off to the Huslon Diwyangon

दिव्यांगों के हौसलों को सलाम

Sun, 04 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hats off to the Huslon Diwyangon
विश्व विकलांग दिवस पर ट्राईसाइकिल रेस में भाग लेते दिव्यांग प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में  अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चे खुश नजर आए।  दिव्यांगों ने खूब दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन मदन सिंह गबरियाल ने दिव्यांग बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। 
विज्ञापन


शनिवार को नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में भागेश, विकुल व शुभम, 100 मीटर दौड़ में तनवीर, सचिन व राहुल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूक-बधिर बच्चों की 100 मीटर दौड़ में तुषार, विनीत व रिजवान, सुलेख में नवनीत, दानिश व इरफान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रेमधाम नजीबाबाद की टीम अव्वल रही।  11 वर्ष से कम आयु वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दीपक, जसवीर व मनोज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंताक्षरी में एक्सीलेरेटेड कैंप की टीम प्रथम व मुस्सेपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग बालिका स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुलेख में सृष्टि प्रथम, मनीषा द्वितीय व दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य में दीपिका प्रथम, सुहेला द्वितीय व आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में निधि एंड पार्टी पहले स्थान पर रही। रंगोली में सबीना, साजिया व कृष्णा की टीम प्रथम रही। ट्राइसाइकिल दौड़ में सबीना प्रथम रही व साजिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व, प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम मदन सिंह गर्भयाल व विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएस रावत, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक नौबत सिंह , बीएसए महेश चंद्र ने खेल ध्वज फहरा कर किया। खेलकूद प्रतियोगिता कराने में जिला समन्वयक लियाकत अली, बालिका समन्वयक उमा पाल, सलीम अख्तर बेग, मित्र लाल गौतम, श्याम लाल पंवार, सुहेल अख्तर बेग, कविता चौधरी, पी सी चक्रवर्ती , शमीम अहमद आदि ने सहयोग किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान दिव्यांग बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। एक्सीलेरेटेड कैंप, प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद, आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर, बालाजी अनाथ विकलांग विद्या पीठ के कई छात्र छात्राओं ने नृत्य व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बीएसए महेश चंद्र ने बच्चों की खूब पीठ थपथपाई तथा इन बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed