फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haridwar-Kashipur four lane construction work going on at slow pace in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद में धीमी गति से हो रहा हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन निर्माण कार्य

Tue, 12 Dec 2023 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Haridwar-Kashipur four lane construction work going on at slow pace in Najibabad
- दो सालों से ठप पड़ा है सरवनपुर नहर और रतनाल नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

- नजीबाबाद से हरिद्वार तक कई जगहों पर फोरलेन निर्माण कार्य अधूरा, राहगीरों को आवागमन में परेशानी


संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। नजीबाबाद क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन का निर्माण कछुआ चाल से हो रहा है। फोरलेन के कई पुलों का निर्माण करीब दो सालों से बंद है। कई पुलों को फोरलेन से नहीं जोड़ा गया है। ग्रामीणों और किसान संगठनों ने निर्माण कार्य धीमी रफ्तार से होने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही न होने पर विरोध किया, लेकिन एनएचए के अधिकारियों ने सुध नहीं ली।

हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन निर्माण का कार्य काशीपुर से नगीना तहसील क्षेत्र तक कई साल पहले पूरा हो चुका है। दसी दौरान फोरलेन का निर्माण कार्य नजीबाबाद क्षेत्र में भी शुरू किया गया था। मगर, अब तक नजीबाबाद क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। कई जगहों पर पुल अधूरे है तो कई स्थानों पर एक ही दिशा की सड़क बनाई गई। गांव सरवनपुर, मंडावली, भागूवाला, मुस्सेपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने फोरलेन के निर्माण कार्योें में तेजी लाने की मांग की थी। वर्तमान में नजीबाबाद क्षेत्र के दो फोरलेन पुलों पर धीमी गति से एप्रोच बनाने का कार्य चल रहा है, जबकि दो पुलों का निर्माण कार्य दो सालों से बंद है।
विज्ञापन




रतनाल नदी पर अधूरा पड़ा पुल का निर्माण कार्य

मंडावली। रतनाल नदी पर हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन का गांव नंगला पिथौरा के निकट पुल का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। पुल निर्माण क्षेत्र के दोनोें ओर फोरलेन बना दिया गया है, लेकिन तीन साल से पुल का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरवनपुर नहर पर फोरलेन पुल का निर्माण अधूरा

नजीबाबाद। गांव सरवनपुर की नहर पर हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन के लिए पुल का निर्माण कार्य दो वर्षों से बंद है। ग्रामीणों ने कई बार निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एनएचए के अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार के काम छोड़ने की बात ग्रामीणों कही।



कोटावाली और लकड़हान नदी पुल का नहीं बना एप्रोच मार्ग
भागूवाला। कोटावाली नदी और लकड़हान नदी पर फोरलेन के पुलों का निर्माण का पूरा गया है, लेकिन धीमी गति से कार्य होने के कारण सात महीनों से पुलों को हाइवे से जोड़ने के लिए एप्रोच नहीं बनाई गई। वहीं, भागूवाला क्षेत्र में एक किलोमीटर का फोरलेन निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है।




फोरलेन पर कई जगहों पर आईं दरारें

मंडावली। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर मंडावली क्षेत्र में हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। गांव करौली, औरंगपुर बंसता, मुस्सेपुर नहर पुलिया के निकट फोरलेन पर कई जगहों पर दरारें आईं हैं। फोरलेन पर कई किलोमीटर तक आईं दरारें मानकों की अवहेलना करने का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed