फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harassment of employees will not be tolerated

Bijnor News: कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Sun, 13 Oct 2024 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Harassment of employees will not be tolerated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की हुई बैठक में सुपरवाइजर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी परिषद कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शारदा रानी ने कहा की जनपद में सुपरवाइजर के स्वीकृत 121 पद के सापेक्ष मात्र 30 मुख्य सेविकाएं तैनात हैं। कहा कि प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों के नाम पर अनावश्यक रूप से स्पष्टीकरण कर मुख्य सेविकाओं का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। नजीबाबाद प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी का माह अप्रैल का वेतन भी बिना कारण रोका गया। संबंद्धीकरण के नाम पर मुख्य सेविकाओं को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सितंबर माह का वेतन नहीं दिया और न ही एसीपी सही किया गया। कहा कि मानव संपदा पर अवकाश एवं उनकी ज्वॉइनिंग भी समय से अप्रूव नहीं की जा रही है। कर्मचारियों का कैशलेस हेल्थ कार्ड नहीं बनवाया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने भी अपने विचार रखे। जिला मंत्री भावना भारद्वाज के संचालन में हुई बैठक में मुख्य सेविका आभा राजपूत, अनिता कुमारी, किरण वर्मा, रजनी, हंसा देवी, हेमलता, हेमलता देवी, पुष्पा, रेखा अंबेडकर, शोभा वर्मा फुलवंती देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। संवाद

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed