{"_id":"573b5e214f1c1b036dac708d","slug":"harassment-in-government-offices-are","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में हो रहा उत्पीड़न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में हो रहा उत्पीड़न
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 17 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की टाऊन हाल में हुई मीटिंग में विकलांग, वृद्ध व विधवाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद पार्टी के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि चाहे सरकारी कार्यालय हो अथवा अन्य कोई स्थान, सभी जगह पर विकलांग, वृद्ध व विधवाओं का उत्पीड़न किया जाता है। विकलांग पार्टी अब इनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी इनकी आवाज उठाएंगी तथा हरसंभव मदद कराएगी।
चाहे, उसके लिए आंदोलन ही क्यों न करना पडे़। उन्होंने कहा कि नगीना में कुछ लोगों ने एसडीएम से झूठी शिकायत कर एक वृद्ध विधवा का मकान तुड़वा दिया, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने मांग की कि दिव्यांग वृद्ध विधवा की पेंशन तीन हजार रुपये मासिक की जाए।
विज्ञापन
इन्हें खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत रखा जाए। दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, युवा गरीब वर्ग के आवास बनवाए जाए। साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन निशुल्क दिए जाएं।
उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामजोशी, माजिद, चौधरी खूब सिंह, शेख सलीम, धनवती, मोहम्मद इमरान, राकेश कुमार, सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।