{"_id":"60885cb38ebc3e8dbf3cb112","slug":"hanuman-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-kiratpur-bijnor-news-mrt536263060","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
किरतपुर। श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री हनुमान धाम पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भजन कीर्तन कर पूजा अर्चना की गई। नगर के अन्य मंदिरों में भी हनुमान जयंती मनाई गई।
मंगलवार को श्री हनुमान जयंती पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के नियमों के पालन में सोशल डिस्टेंस के साथ भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री हनुमान धाम मंदिर के संस्थापक पीके चौहान ने बताया कि हनुमान धाम में आयोजित जयंती कार्यक्रम में कोरोना महामारी से देश और देशवासियों को बचाने को पूजा अर्चना की गई। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। हनु सिंह चौहान, गौतम, योगेंद्र राजपूत, मनोज शर्मा रहे।
नगर के श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर, राम मंदिर में राम भक्त हनुमान भक्तों द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ पूजा अर्चना की गई। हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी गणेश ध्यानी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हनुमान जयंती का भव्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। केवल पांच भक्तों द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा एवं आरती करके प्रसाद वितरित कर दिया गया। मोहल्ले की कुछ महिलाएं एवं समाजसेवी नवीन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विभोर मित्तल आदि हनुमान जी की आरती में सम्मिलित रहे और प्रसाद वितरित किया। उधर श्री देवा शंकर मंदिर में भी हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी की आरती एवं गुणगान किया गया।