फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hanged from the tree and killed him, two days before he had a fatal attack on his wife

पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, फिर की आत्महत्या

Sun, 29 Nov 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hanged from the tree and killed him, two days before he had a fatal attack on his wife
नजीबाबाद। एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन उसने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

नजीबाबाद थाने के साहनपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव मुख्तियारपुर निवासी नरेंद्र सिंह (48) ने शनिवार की रात गांव के निकट आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेंद्र सिंह ने दो दिन पूर्व 27 नवंबर को तड़के करीब 4 बजे अपनी पत्नी किरन देवी पर सोते समय चाकू से हमला किया था, गंभीर रूप से घायल किरन का इलाज पूजा नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के बाद से ही नरेंद्र सिंह फरार था। 28 नवंबर को नरेंद्र सिंह के पुत्र सत्यम की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को प्रात: नरेंद्र सिंह का शव गांव से लगभग एक किमी दूर आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय शर्मा चौकी, प्रभारी कमल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है। उधर, मृतक की पत्नी किरन देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और परिजनों के अनुसार मृतक नरेंद्र शराब का आदी था। शराब के नशे में ही उसने अपनी सोती हुई पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed