{"_id":"614f62d18ebc3e02d4057fcb","slug":"handicraft-traders-honored-bijnor-news-mrt5578891117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
नगीना में जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हैंडीक्राफ्ट के लगे स्टाल का निरीक्षण
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को सम्मानित किया
नगीना। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वाणिज्य सप्ताह में एक्सपोर्ट प्रोत्साहन का आयोजन जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र बिजनौर द्वारा किया गया। इस मौके पर उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
शनिवार को एक बेंक्वेट हॉल के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ पीएनबी के मंडल प्रमुख अभय कुमार, डीसीजीएसटी राहुल कुमार, उपायुक्त उद्योग केंद्र लोकेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मौजूद हैंडीक्राफ्ट उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभय कुमार ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में नगीना की वुडक्राफ्ट की काफी मांग है। उन्होंने वुड हैंडीक्राफ्ट के निर्यात के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त लोकेंद्र कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों ने अपने यहां बनने वाले वुडक्राफ्ट के आइटमों की प्रदर्शनी/ स्टाल भी लगाए। अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण कर उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया। अच्छे स्टाल लगाने के लिए स्टार हैंडीक्राफ्ट के स्वामी हाजी खुर्शीद कुरेशी को प्रथम, रॉयल हैंडीक्राफ्ट के स्वामी जुल्फिकार आलम को द्वितीय व सुपर हैंडीक्राफ्ट के स्वामी शहीर आलम को तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला ग्राम उद्योग प्रतिनिधि इनामुल हक द्वारा खादी ग्राम उद्योग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, हाजी खुर्शीद अहमद कुरेशी, शेख मोहम्मद अंजार, शहीर आलम, सब्बन कुरैशी आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. आरडी उस्मानी ने किया।