फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hand pumps giving polluted water, disturbing drinking water system

हैंडपंप दे रहे प्रदूषित पानी, पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई

Fri, 29 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps giving polluted water, disturbing drinking water system
हैंडपंप दे रहे प्रदूषित पानी, पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई
विज्ञापन

धामपुर। नगर में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाती जा रही है। भीषण गर्मी में अधिकांश बस्तियों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप दुर्गंधयुक्त पानी दे रहे हैं। जिससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि पालिका अधिकारी शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
क्षत्रिय नगर के नागरिकों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में महंत पापन दास आश्रम के बाहर सड़क पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीने से बदबूदार पानी दे रहा है। नई बस्ती में भी यही स्थिति है। शीतला माता मंदिर के पास स्थित नल भी गंदा पानी दे रहा है। लोगों को प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर के संयम जैन, पप्पू सिंह, संतोष कुमार का कहना है कि नगरपालिका की ओर से प्रत्येक 25 वार्डों में लगे वाटर कूलरों में से भी अधिकांश वाटर कूलर खराब हैं। छह महीने से पालिका अधिकारियों से इन्हें ठीक कर चालू कराने की मांग की जा रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि अब नगर में खराब इंडिया मार्का पंपों को ठीक नहीं कराया जाएगा। बल्कि इन्हें खराब होने पर डैमेज किया जाएगा। अमृत अभियान के अंतर्गत पाइप लाइन से जल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण किया जाएगा। जल निगम की ओर से सर्वे जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed