फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half employees in the office and half of them worked from home

आधे कर्मचारियों ने कार्यालय से, आधे ने घर से किया काम

Mon, 23 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Half employees in the office and half of them worked from home
बिजनौर में एसबीआई में एक मात्र ग्राहक को भुगतान करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय से, कुछ ने घर से किया काम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सरकारी कार्यालयों में सोमवार को आधे ही कर्मचारियों ने काम किया। आधे कर्मचारियों को घर पर करने के लिए काम दिया गया। घर पर काम करने वाले कर्मचारियों को वैकल्पिक सप्ताह में बुलाया जाएगा।

सरकारी एवं निजी कार्यालयों में सरकार की ओर से केवल 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को इन नियमों का पालन किया गया। कई सरकारी विभागों में पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है। जो कर्मचारी कंप्यूटर पर काम नहीं कर सकते हैं, उन्हें रजिस्टर आदि देकर घर भेजा गया है। कंप्यूटर पर काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यालय में ही रोका गया। इन्होंने विभाग से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की। बैंकों में उपभोक्ता बहुत कम आए। बैंकों में ही उन कर्मचारियों को लगाया गया था जो नगदी जमा करने या भुगतान करने का काम करते हैं। शेष को घर भेजा गया। बैंकों में आने वाले उपभोक्ताओं को भी हैंडवॉश कराया गया। एसबीआई की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक विजय बहादुर सक्सेना ने बताया कि उपभोक्ता सोमवार को बहुत कम आए। उपभोक्ता बैंक आने के बजाए डिजिटल भुगतान से जुड़कर भी काम चला सकते हैं। इसके बारे में उपभोक्ताओं को बताया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed