{"_id":"68068e1c5d415eb651006863","slug":"hailstorm-accompanied-by-storm-trees-broken-power-disrupted-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-148069-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि, पेड़ टूटे, बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि, पेड़ टूटे, बिजली बाधित
Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में राडवेज चौराहे के पास तेज आंधी में टूटकर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : संवाद
बिजनौर। जनपद में सोमवार शाम को फिर मौसम बदला। आंधी के साथ बादलों की गड़गड़ाहाट के बीच बारिश, हल्की ओलावृष्टि हुई। बारिश व आंधी से पेड़, होर्डिंग गिर गए। पेड़ लाइन पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। धामपुर में जोरदार ओलावृष्टि हुई।
गत शनिवार देर रात आंधी बारिश ने तबाही मचाई थी। उस दिन से अभी तक चांदपुर, फीना, रतनगढ़, नूरपुर क्षेत्र में लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित थी। तीन बाद कई गांव में आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी। सोमवार शाम तीन बजे जिले के मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में लाल बादल छाए।
चार बजे के करीब आंधी व बारिश, हल्की ओलावृष्टि हुई। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती हो गई। पेड़ सड़कों पर टूट कर गिर गए। किसान शूरवीर सिंह, ओमवीर सिंह, रामपाल सिंह का कहना है कि बारिश से गेहूं कटाई बाधित हो गई।बारिश व आंधी से आम का फल दस से बीस प्रतिशत गिर गया। स्योहारा में सोमवार की शाम स्योहारा में तेज आंधी के साथ बारिश व ओले भी गिरे। ग्राम कुरी में मुख्य सड़क पर खड़ा पीपल का पेड़ भी गिर गया।
विज्ञापन
पेड़ के गिरने से स्योहारा-नूरपुर मार्ग कुछ देर के लिए जाम हो गया। कई घंटों बाद वन विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर गिरे पेड़ को हटा कर यातायात शुरू कराया गया। धामपुर में सोमवार देर शाम आई आंधी तूफान के साथ ओले बरसे। पाड़ली मांडू , सलावा, चाकरपुर, खदाना, भवानीपुर तरकोला के भारत भूषण, पंकज कुमार, रणजीत सिंह, जितेंद्र कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में काफी देर तक ओले पड़े।

बिजनौर में राडवेज चौराहे के पास तेज आंधी में टूटकर गिरा पेड़। संवाद- फोटो : संवाद