फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gusty power to complete the evaluation on time in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - मूल्यांकन समय से पूरा कराने के लिए झोंकी ताकत

Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gusty power to complete the evaluation on time in Bijnor
- तीनों केंद्र पर मूल्यांकन कार्य आज समाप्त हो जाएगा
विज्ञापन

- जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मात्र 75 कापी बचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की कापियों का मूल्यांकन समय से पूरा कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हर मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की संख्या बढ़ा दी गई। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र पर जांचने के लिए मात्र 75 उत्तर पुस्तिका बचीं है।



जिन परीक्षकों का आवंटित विषय का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया है विभाग ऐसे परीक्षको को उनकी अर्हता के अनुसार दूसरे विषयों की कापी जांचने में लगा रहा है। जो शिक्षक बोर्ड से परीक्षक नहीं बने हैं तथा मूल्यांकन कार्य के लिए अर्ह है । उन्हें विभाग विद्यालयों से ढूंढ कर लाया जा रहा है। शासन से मूल्यांकन कार्य 28 मार्च तक पूरा करने के निर्देश है। तीनों मूल्यांकन केंद्र पर कुल 20137 उत्तर पुस्तिका जांचने को बची हैं। सबसे कम मात्र 75 काॅपियां जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर बची है, इसके बाद आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर 7006 उत्तर पुस्तिका तथा बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 13056 उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए शेष है।
विज्ञापन






डीआईओएस रामाज्ञा कुमार का कहना है कि प्रयास है कि तीनों मूल्यांकन केंद्र पर निर्धारित समय से एक दिन पहले ही 27 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाए। परीक्षकों की कोई कमी नहीं है, परीक्षक बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed