फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guru Tegh Bahadur Public School is providing food to Corona warriors

गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल का स्टॉफ कोरोना योद्घाओं को करा रहा है भोजन

Mon, 18 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Public School is providing food to Corona warriors
गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल कोरोना योद्धाओं को करा रहा है भोजन
विज्ञापन

नूरपुर। लॉकडाउन के दौरान जीटीबी पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने कोरोना योद्धाओं को निस्वार्थ भाव से भोजन उपलब्ध कराकर मिसाल कायम की है। स्टाफ द्वारा प्रतिदिन करीब सौ व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

धामपुर रोड पर स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विपिन कुमार, योगेंद्र सिंह, बरम सिंह, रजनीश कुमार, अमित कुमार, राजीव, नरेंद्र सिंह, कमला देवी, लज्जा देवी ने विद्यालय के संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त खालसा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सरदार तारा सिंह की प्रेरणा के बाद 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद विद्यालय की रसोई में भोजन बनाकर कोरोना ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों, होमगार्ड्स को वितरित करने का काम शुरू किया। तब से विद्यालय स्टॉफ अपने खर्च पर पुलिसकर्मियों के साथ ही प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यालय स्टॉफ का कहना है कि कोरोना से जंग लड़ने वाले सिपाहियों को भोजन कराकर वह इस लड़ाई में अपना छोटा सा सहयोग दे रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन चार में भी उनका यह कार्य जारी रहेगा। विद्यालय के प्रबंधक सरदार मंदीप सिंह विद्यालय स्टॉफ का इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed