फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guru Gobind Singh gave martyrdom to protect the religion.

Bijnor News: धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह ने दी थी शहादत

Mon, 05 Jan 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh gave martyrdom to protect the religion.
नगीना श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव में गुरुद्वारा सिंह सभा में उप​स्थित लोग। संवाद
नगीना। श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिंह सभा में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार एवं लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रविवार को प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दीवान हाल में सुबह श्री सुखमणि साहिब के पाठ हुए। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। अरविंदर सिंह स्योहारा वालों के कीर्तनी जत्थे द्वारा अलौकिक गुरुवाणी कीर्तन कर सभी संगतों को निहाल किया। उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शहादत का जिक्र किया। बताया कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हिंदू धर्म की रक्षा की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अपराह्न सरबत दे भले की अरदास के बाद लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केवल पाल सिंह, गोरखनाथ खन्ना, राजकुमार सेठी, तिलक राज, सुखविंदर सिंह, जगमीत सिंह, नरेंद्र मल्होत्रा, गुरमुख सिंह, हरमीत मल्होत्रा, मनमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed