फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gurjar Mahasabha honored the meritorious

गुर्जर महासभा ने मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 17 Oct 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Mahasabha honored the meritorious
चांदपुर में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित मेधावी छात्र छात्र? - फोटो : BIJNOR
गुर्जर महासभा ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

चांदपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में युवाओं को शिक्षा, शक्ति और शौर्य का सृजन कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बिजनौर रोड स्थित एक मंडप में डीपी सिंह की अध्यक्षता और डॉ. नरेश पाल सिंह, चंचल कटारिया के संचालन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कस्बा लंढोरा रियासत से आए कुंवर प्रणव चैंपियन ने गुर्जर समाज से शिक्षा के साथ ही शौर्य व शक्ति का सृजन कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना ज्ञान शिक्षा अधूरी है, शिक्षा के साथ-साथ ज्ञान हासिल करना भी अति आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के साथ मजबूत स्वास्थ्य पर भी जोर दिया। उन्होंने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज व प्रतिहार वंश के बारे में बताया।
विज्ञापन

विपिन आर्य ने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा देश भक्त होकर राष्ट्र की रक्षा की है। कार्यक्रम में समाज के 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शासन व प्रशासन में सम्मिलित होकर सेवा दे रहे समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओमकर सिंह, पवन कुमार, अभिजीत, शौकत अली चेचई, ओमवीर सिंह, नितिन पोसवाल, जयपाल सिंह, हुकम सिंह, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, एडवोकेट योगेंद्र सिंह, महाशय कल्याण सिंह, शेखर बढ़ाना, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed