{"_id":"5eecf6228ebc3e43171ddcc5","slug":"gur-traders-start-two-day-strike-bijnor-news-mrt4872161101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ व्यापारियों ने शुरू की दो दिवसीय हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ व्यापारियों ने शुरू की दो दिवसीय हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ व्यापारियों ने शुरू की दो दिवसीय हड़ताल
चांदपुर। गुड़ व्यापारियों ने मंडी शुल्क व यूजर टैक्स समाप्त करने की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल रखी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी समिति इंस्पेक्टर को दिया है।
शुक्रवार को मंडी समिति परिसर में गुड़ का कारोबार कर रहे गुड़ व्यापारियों ने मंडी शुल्क व यूजर टैक्स के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। व्यापार मंडल गुड़ खांडसारी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कृषि उत्पादन मंडी समिति के इंस्पेक्टर दीपक कुमार को दिया है। ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिया है लेकिन सरकार द्वारा मंडियों के अंदर कारोबारियों पर मंडी शुल्क बनाए रखना उचित नहीं है। मंडी शुल्क व लाइसेंस पूर्णतया समाप्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि मंडी के व्यापारी दुकानों का किराया देते हैं ऐसे में यूजर टैक्स लगाने का कोई औचित्य नहीं है। इसे समाप्त किया जाए। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, सचिव अजय मित्तल, पवन गर्ग, महेंद्र गर्ग, पवन गोयल, शैलेंद्र सिंह, विमल कुमार, सुबोध गुप्ता आदि शामिल रहे।