फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar will be tranquilized, permission received from the government

Bijnor News: गुलदार को किया जाएगा ट्रैंकुलाइज

Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Guldar will be tranquilized, permission received from the government
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। गुलदार को घेरने के लिए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किन्तु गुलदार वन विभाग की पकड़ से बाहर है। एसडीओ के अनुसार वन विभाग को गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति मिल गई है।

एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया की गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि रविवार को वनकर्मियों ने गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मच्छमार, बादशपुर , सिरियावाली चक आदि में ड्रोन उड़ाया कर गुलदार को ट्रैप करने का प्रयास किया गया। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए मच्छमार व मोहम्मदपुर राजौरी के मध्य पीली नदी के पुल के समीप खुलें में बकरी भी बांधी गई है। इसके लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से डाॅ. दक्ष गंगवार डेरा डाले हुए हैं। बताया कि गुलदार के मूवमेंट के आधार पर कैमरा ट्रैप व पिंजरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड वन विभाग के सहयोग से टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। वनकर्मी गांवों में जाकर गुलदार को लेकर ग्रामीणों को सचेत कर है। इस मौके पर एसडीओ अंशुमान मित्तल, रेंजर प्रदीप शर्मा सहित वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed